{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 मुम्‍बई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन:विस्‍तारित,अब 28 फरवरी तक चलेगी स्पेशल तेजस ट्रैन 

 
 

रतलाम, 30 जनवरी(इ खबर टुडे)। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर मुम्‍बई सेंट्रल से इंदौर के मध्‍य चलने वाली 09085/09086 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित की जा रही है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-

गाड़ी संख्‍या 09085 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर तेजस स्‍पेशल, जिसका अंतिम फेरा 30 जनवरी 2026   तक निर्धारित है , 27 फरवरी 2026 तक मुम्‍बई सेंट्रल से प्रति सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09086 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल तेजस स्‍पेशल, जिसका अंतिम फेरा 31 जनवरी  2026 निर्धारित है, 28 फरवरी 2026 तक इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी।

यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन एवं ठहराव के साथ ही चलेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गाड़ी संख्‍या 09085/09086 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग 30 जनवरी 2026 से  सभी यात्री आरक्षण केन्‍द्रों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू होगी। ट्रेनों के बारे में अद्यतन जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।