चलित खाद्य प्रयोगशाला से सब्जी-फल मंडी और स्ट्रीट फूड की जांच, मिलावट पर सख्ती
रतलाम 29 जनवरी(इ खबर टुडे ) ।कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार आज 29 जनवरी को सैलाना बस स्टैंड स्थित थोक सब्जी मंडी एवं सैलाना पुल के नीचे स्थित सब्जी एवं फल मंडी सैलाना रोड रतलाम पर चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से फल एवं सब्जियां पर किए जाने वाले खाद रंग के छिड़काव एवं कलर स्प्रे की जांच मौके पर ही मोबाइल लैब की सहायता से की गई।
खाद्य केमिस्ट दीपिका मोदी द्वारा मौके पर ही विभिन्न विक्रेताओं से पालक, बंदगोभी, खीरा, बैगन, भिंडी, मैथी, गिलकी, पोदीना एवं अन्य सब्जियों एवं फलों में पपीता, सेब, बैर आदि में रंग एवं स्प्रे की जांच की गई।
इसी प्रकार दो बत्ती चौपाटी रतलाम स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। मौके पर विभिन्न विक्रेताओं से फास्ट फूड के नमूने की जांच मौके पर ही चलित खाद्य प्रयोगशाला में की गई।
फर्म पवन कुशवाहा चाट सेंटर, मुंबई चाट सेंटर कृष्ण पानी पुरी, श्रीजी गुजराती टेस्ट प्वाइंट, आर एच चाइनीस सेंटर, श्रीराम भक्त खिचड़ी भंडार, पानी पुरी के पानी एवं चटनी की जांच चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही की गई।
न्यू रोड अजंता पेलेस रतलाम स्थित फर्म श्री बाबा महाकाल चाट हाउस किशन पानी पतासा सेंटर, राजा बाबू चाट सेंटर, राजहंस कुल्फी, श्री बालाजी चाट भंडार से पानीपुरी के पानी के नमूने एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
सभी स्ट्रीट फूड वेंडर को साफ सफाई एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री के उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता, कमलेश जमरा एवं प्रीति मंडोरिया एवं खाद्य केमिस्ट श्रीमती दीपिका मोदी उपस्थित रहे।