{"vars":{"id": "115716:4925"}}

विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

 
 

रतलाम,19 अप्रैल (इ खबर टुडे)। जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया गया। समारोह में तीन जनपदों के 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के मार्गदर्शन मे पूरा कार्यक्रम हुआ। 

जिस गांव में आयोजन हो रहा था वह गांव विधायक मथुरालाल डामर का ही है। खुद विधायक पिछले तीन-चार दिन से व्यवस्थाओं की तैयारियों में लगे हुए थे। समारोह में प्रत्येक जोड़े को बर्तनों का विशेष उपहार सेट देकर एक-एक पौधा दिया। वर वधूओं ने विधायक के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 
 

कार्यक्रम में विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा नेता ईश्वरलाल पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पटेल, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, रतलाम जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर, सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता बालकृष्ण जोशी, रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, रतलाम जनपद सीईओ छेतुसिंह वासकेला, पंचायत इंस्पेक्टर कमलेश पापरीवाल समेत जनपद का स्टाफ मौजूद रहा।
 
प्रोत्साहन राशि के चैक दिए
अतिथियों के हाथों वर वधुओं को प्रोत्साहन राशि के चैक प्रतिकात्मक रुप से दिए। शासन की तरफ से प्रत्येक नवदंपती के खाते में 49 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी वधुओं के बैंक खाते में सीधे राशि जमा होगी। विधायक डामर की तरफ से समारोह में आए मेहमानों व पूरे गांव का भोजन रखा गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने साथ बैठ भोजन किया। 

एक-एक वर वधू को पौधा भेंट
समारोह में पर्यावरण बचाने और हरियाली को बढ़ाने का भी संदेश देते हुए विधायक मथुरालाल डामर की तरफ से वर वधूओं को एक-एक पौधा भेंट किया। विधायक ने इन पौधों को अपने घर आंगन में लगाने की समझाइश दी। साथ ही विशेष उपहार में 7 बर्तनों का सेट भी दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर व अन्य मौजूद रहे।