{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 जावरा में दवाई संग्रहण बैंक की पहल, जरूरतमंद मरीजों को मिली राहत

 
 

रतलाम / जावरा, 26 मार्च (इ खबर टुडे)। “सेवा ही धर्म” की भावना को साकार करते हुए भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा के सक्रिय सहयोग तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित दवाई संग्रहण बैंक प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयासों से एक सराहनीय पहल की गई। इस अभियान के तहत घरों में व्यर्थ पड़ी महंगी दवाइयों को एकत्र कर जावरा के मातृ-शिशु इकाई शासकीय अस्पताल में 22,832 रुपये मूल्य की दवाइयां भेंट की गईं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. जी. पठान ने संस्था की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे जरूरतमंद एवं असहाय मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सेवा बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा प्रकोष्ठ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इन्हें निरंतर आगे बढ़ाना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश परमार, डॉ. नीलू कौशिक, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. दुष्यंत भदोरिया, श्री श्यामलाल चौधरी, जावरा उप कार्यालय प्रभारी ठाकुर युवराज सिंह राणावत, आरोग्य प्रकोष्ठ प्रभारी रमेश धाकड़, संस्था संस्थापक डॉ. श्वेता विंचुरकर, संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा, संस्था संरक्षक पं. राजेन्द्र कुमार जोशी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी संस्था सचिव पं. विजय हेमकांत शर्मा द्वारा दी गई।