{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 महापौर प्रहलाद पटेल ने नागरिकों को मेले में दी निःशुल्क पार्किंग की सुविधा, मेले में 6 स्थानों पर कर सकेंगे निःशुल्क वाहन पार्किंग 

 कल राजस्थान के कलाकार प्रस्तुत करेंगे लोक गीत-लोक नृत्य
 
 

रतलाम,24 सितम्बर(खबर टुडे)। नगर निगम द्वारा 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय नवरात्री मेले में आने वाले नागरिकों को अपने वाहन पार्क करने हेतु 6 स्थानों पर निःशुल्क पार्किंग की सुविधा दी है जिसके तहत पुराना कलेक्टोरेट परिसर, कोर्ट चौराहा, मित्र निवास रोड, आनन्द कॉलोनी, लोकेन्द्र भवन रोड रोटरी उद्यान में नागरिक अपने वाहन निःशुल्क पार्क कर सकेंगे। उक्त पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे फिर भी नागरिक अपने वाहन की सुरक्षा स्वंय करें।

नगर निगम द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के दूसरे दिन स्थानीय भजन गाय दीपक बाथरा ने निगम के सांस्कृतिक मंच से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पुरे मेला प्रांगण को धर्ममयी कर दिया।

आयोजित भजन संध्या की शुरूआत कलाकारों ने भगवान श्री गणेश वंदना मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे से की इसके बाद स्थानीय भजन गायक ने वीर हनुमाना अति बलवाना, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, झूठी दुनिया से मन को हटा ले ध्यान मैया जी के चरणों में लगा ले, दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना, शिव तांडव स्त्रोत, तीन बाण के धारी तीनो बाण चलाओ ना, कीर्तन की है रात आज थाणे आणों है जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं साथी भजन गायकों ने भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। प्रारंभ में कलाकारो का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया गया।

मेले में कल राजस्थान के कलाकार प्रस्तुत करेंगे लोक गीत-लोक नृत्य
श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में प्रतिदिन रात्री में नागरिकों के मनोरंजन हेतु निगम के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेले के चौथे दिन 25 सितम्बर गुरूवार को रात्री 08ः00 बजे से सुरेष गेहलोत राजस्थान ग्रुप के कलाकार लोक गीत-लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, योगेश पापटवाल सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती कविता महावर, श्रीमती मनीषा चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती उमा डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में 25 सितम्बर गुरूवार को आयोजित लोक गीत-लोक नृत्य के कार्यक्रम में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनावें।