मंडी शुल्क में कमी की मांग को लेकर मंडी व्यापारियों ने मंत्री काश्यप को सौंपा ज्ञापन
Jun 12, 2026, 13:46 IST
रतलाम, 12 जून (इ खबर टुडे)। कृषि उपज पर हाल ही में बढ़ाए गए मंडी शुल्क को कम करने की मांग को लेकर रतलाम के विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्यजी काश्यप को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी शुल्क बढ़ने से कृषि उपज का व्यापार प्रभावित होगा तथा किसानों और व्यापारियों दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर शुल्क में कमी करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम के अध्यक्ष सुरेन्द्र चतर, मंडी व्यापारी युवा संघ के अध्यक्ष दिलीप मेहता, संघर्षशील लहसुन व्यापारी संघ के अध्यक्ष निलेश बाफना, पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, कांतिलाल चौपड़ा, धर्मेंद्र माहेश्वरी, हितेश मेहता सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।