{"vars":{"id": "115716:4925"}}

  महिला सशक्तिकरण,शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगी कटारिया फाउंडेशन की महिला विंग

 महिला विंग की बोर्ड बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन
 

 

रतलाम, 17 नवंबर (इ खबर टुडे)। ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन की रतलाम महिला शाखा की बोर्ड सदस्यों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीमती अलका महेंद्र कटारिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक श्रीमती मंजू कमल कटारिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक में फाउंडेशन की आगामी कार्ययोजना एवं सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।