यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर- खडकी स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित
रतलाम 01 अगस्त(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से चलने वाली इंदौर- खडकी स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित किये गये हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09324 इंदौर- खडकी स्पेशल को 26 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09323 खडकी – इंदौर स्पेशल को 27 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, आगमन/प्रस्थान समय, मार्ग, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है पूर्वानुसार निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।