गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा चाकचौबंद
रतलाम, 25 जनवरी (इ खबर टुडे)। शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को देखते हुए रतलाम पुलिस ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण किया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ व बेहतर बनाने हेतु विशेष चैकिंग के दिशा निर्देश दिए गए है।
निर्देशों पर अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में आज रविवार को रतलाम पुलिस एवं बी.डी.डी.एस. टीम के साथ रतलाम एवं जावरा शहर सहित जिले के प्रमुख स्थानों एवं होटल, लॉज धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा शहर के रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों एवं सरायों की भी चेकिंग की गई। महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा जांच की गयी।
पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जन से अपील की कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके यहां रुकने को आए या किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।