बाउंड ओवर की शर्त तोड़ने पर आदतन बदमाश गिरफ्तार, ताल पुलिस ने भेजा जेल
रतलाम,25 जून (इ खबर टुडे)। जिले में अपराधियों और आदतन बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने वाले आदतन बदमाश जुवानसिंह डांगी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर उप जेल जावरा भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार जिलेभर में आदतन अपराधियों और गुंडा तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन में थाना ताल पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम खेताखेड़ी निवासी जुवानसिंह पिता रामचन्द्र डांगी (48 वर्ष) को धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 11 फरवरी 2026 से 11 अगस्त 2026 तक छह माह की अवधि के लिए बाउंड ओवर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने 5 मई 2026 को पुनः आपराधिक गतिविधि में शामिल होकर अपराध किया, जिस पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।
बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 141(1)(बी) के तहत इस्तगासा तैयार कर 7 मई 2026 को तहसील ताल स्थित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किया था। मामले की सुनवाई के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने 19 जून 2026 को आरोपी के विरुद्ध जेल वारंट जारी किया।
न्यायालय के आदेश के पालन में ताल पुलिस ने 24 जून 2026 को आरोपी जुवानसिंह डांगी को गिरफ्तार कर उप जेल जावरा दाखिल कराया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी जुवानसिंह डांगी के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं—
अपराध क्रमांक 11/2004 – धारा 325, 323, 506 भादवि
अपराध क्रमांक 226/2006 – धारा 452, 323, 294, 506, 34 भादवि
अपराध क्रमांक 280/2011 – धारा 457, 376, 323, 506 भादवि
अपराध क्रमांक 238/2026 – धारा 296(बी), 351(2) बीएनएस
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार मालवीय, उप निरीक्षक के.के. सिंह, प्रधान आरक्षक जयंतीलाल पाटीदार तथा आरक्षक अमरसिंह और विक्रम चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#ताल_पुलिस
#रतलाम_पुलिस
#बाउंड_ओवर
#आदतन_अपराधी
#जुवानसिंह_डांगी
#पुलिस_कार्रवाई
#रतलाम_क्राइम_न्यूज
#जावरा_जेल
#मध्यप्रदेश_समाचार
#ब्रेकिंग_न्यूज
#गुंडा_बदमाश
#ताल_समाचार
#RatlamNews
#CrimeNews