{"vars":{"id": "115716:4925"}}

अपने प्रिय शिक्षक का तबादला रुकवाने कलेक्टोरेट पंहुचे गुन्दीपाडा के नन्हे आदिवासी बच्चे (देखिए लाइव विडियो)

 
 

रतलाम,24 जून (इ खबरटुडे)। इन दिनों पूरे प्रदेश में तबादलों का मौसम चल रहा है और प्रत्येक शासकीय विभाग में थोकबन्द तबादले किए जा रहे है। लेकिन इस बीच एक दिल को छू लेने वाला वाकया पेश आया,जिसमें अपने प्रिय शिक्षक का तबादला रुकवाने के लिए नन्हे नन्हे आदिवासी बच्चे कलेक्टर से मिलने कलेक्टोरेट पंहुच गए।

<a href=https://youtube.com/embed/dPsACnLweUk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/dPsACnLweUk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अपने अभिभावकों के साथ कलेक्टोरेट पंहुचे ये बच्चे जिले के दूरस्थ क्षेत्र बाजना की ग्र्राम पंचायत नायन के गुन्दीपाडा गांव के थे। नन्हे बच्चों का कहना था कि उनके गांव में संचालित हो रहे शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रमेशचन्द्र गरवाल का स्थानान्तरण अन्यत्र कर दिया गया है,जबकि ये नन्हे बच्चे अपने उन्ही शिक्षक से पढना चाहते है।

 

कलेक्टोरेट में कलेक्टर राजेश बाथम का इंतजार कर रहे इन नन्हे बच्चों ने बताया कि उनके गरवाल सर बहुत अच्छे शिक्षक है और वे सारे बच्चों को प्यार से पढाते है। वे कभी भी बच्चों के साथ मारपीट नहीं करते और बच्चों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाते है। इसके बावजूद भी उनका स्थानान्तरण कर दिया गया है। कक्षा तीसरी और चौथी में पढने वाले बच्चों ने बताया कि वे कलेक्टर से मिलकर अपने शिक्षक का स्थानान्तरण निरस्त करवाना चाहते है।

 

बच्चों के साथ मौजूद उनके अभिभावकों ने बताया कि बच्चों की जिद थी कि उनके सर का तबादला नहीं होना चाहिए इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को लेकर गुन्दीपाडा से रतलाम आए हैैं,ताकि बच्चे कलेक्टर साहब से मिलकर अपने शिक्षक का तबादला रुकवा सके।

बच्चों की इच्छा को देखते हुए ग्र्राम पंचायत नायन ने भी कलेक्टर महोदय के नाम पर पत्र लिखकर शिक्षक रमेशचन्द्र गरवाल का स्थानान्तरण निरस्त कर उन्हे गुन्दीपाडा विद्यालय में ही पदस्थ रखने का समर्थन किया है। ग्र्राम पंचायत नायन की सरपंच श्रीमती मनीषा के हस्ताक्षरों से पत्र कलेक्टर रतलाम को लिखा गया है।