रतलाम / बैंक ग्राहकों की FD तोड़ने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आउटसोर्स कर्मी सहित सात आरोपी गिरफ्तार
रतलाम, 07जुलाई(इ खबर टुडे)। थाना माणकचौक पुलिस ने बैंक ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से खाताधारकों की एफ.डी. (फिक्स डिपॉजिट) को समय से पहले तोड़कर लाखों रुपयों की हेराफेरी की और राशि अपने व अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर ली थी।
गत 30 जून 2026 को फरियादी दिनेश बंजारा ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यूको बैंक (लक्कड़पीठा रोड शाखा) के आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर ने उसके व अन्य लोगों की एफ.डी. के साथ षडयंत्र रचा। राहुल ने मोबाइल बैंकिंग ऐप का गलत इस्तेमाल कर इन एफ.डी. को तोड़ा और रकम अपने तथा परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर अवैध लाभ कमाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 266/26 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 7 लोगों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल राठौर (पिता: मांगीलाल राठौर) – निवासी: त्रिमूर्ती नगर, रतलाम (मुख्य आरोपी व आउटसोर्स कर्मी)
रवि कुमावत (उम्र 24, पिता: पूनमचंद) – निवासी: ग्राम उमरन, जिला रतलाम
दिनेश राव (उम्र 47, पिता: भेरुलाल) – निवासी: धीरजशाह नगर, रतलाम
अरुण जैन (उम्र 38, पिता: इन्दरमल) – निवासी: सन्त नगर, रतलाम
जितेन्द्र कुमावत (उम्र 26, पिता: गोविन्द) – निवासी: ग्राम उमरन, जिला रतलाम
त्रिलोक झा (उम्र 37, पिता: सीताराम) – निवासी: मूल निवासी बिहार, हाल मुकाम: मिडटाउन कालोनी, रतलाम
मुकेश राठौर (पिता: शंकरलाल राठौर) – निवासी: सिद्धार्थ नगर, रतलाम
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस बैंकिंग फ्रॉड का पर्दाफाश करने में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, लोकेन्द्रसिंह डाबर, सुभाष अग्निहोत्री, सहायक उपनिरीक्षक आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजसिंह, दिनेश जाट, विकास बौरासी, विजय झोडिया सहित आरक्षक महेश मईडा, अविनाश मिश्रा, मनोहर सिंह, हेमन्त यादव, संदीप शर्मा, जीवन विश्वकर्मा, सुरेन्द्र राठौर, अविनाश राठौर, अशोक सीनम, विरेन्द्रसिंह बारोड, संजीव शर्मा और सायबर सेल की टीम की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।