{"vars":{"id": "115716:4925"}}

जावरा सिविल अस्पताल में निःशुल्क रीकैनलाइजेशन ऑपरेशन सुविधा शुरू

 

रतलाम  23 जुलाई (इ खबर टुडे)।जावरा विधानसभा क्षेत्र के सिविल हॉस्पिटल जावरा में रीकैनेलाइज़ेशन  ऑपरेशन की सुविधा प्रारंभ हुई है। इस सौगात से निःसन्तान दंपतियों को लाभ मिलेगा।

      
उल्लेखनीय है कि जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। बीते दिनों यहां कूल्हे का प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी प्रारंभ हुई। 


वर्तमान में सिविल हॉस्पिटल जावरा में रीकेनलाईजेशन सुविधा प्रारम्भ हुई है। मीडिया प्रभारी शेलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि नसबंदी ऑपरेशन के बाद पुनः टयूब को फिर से जोड़ने का सफल आपरेशन सिविल हॉस्पिटल जावरा मे शुरू हो गए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ किरण वाडिवा के मार्गदर्शन में रीकेनलाईजेशन (नसबंदी के बाद ट्यूब को फिर से जोड़ना) का सफल ऑपरेशन सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने बुधवार को किया। श्री दवे ने बताया कि पेपा बाई पति राहुल प्रजापति ग्राम दूधिया, आयु- 30 वर्ष की दो लड़किया एवं एक लड़का था, जिसका 8 महीने का हो कर निधन हो गया था।

 लड़का होने के बाद पेपा बाई ने महिला नसबंदी ऑपरेशन करवा लिया था, लेकिन किसी कारण वश लड़के की मृत्यु  होने के बाद रीकेनलाईजैशन ऑपरेशन किया गया।। सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने अभी तक 17 महिलाओं के सिविल हॉस्पिटल जावरा में रीकेनलाईजैशन ऑपरेशन किए हैं।

 निजी चिकित्सालय में रीकेनलाईजैशन ऑपरेशन का खर्चा एक से ढाई लाख रुपयों तक आता है, जबकि सिविल हॉस्पिटल जावरा में निशुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। रीकेनलाईजैशन ऑपरेशन टीम में डॉ अतुल मंडवारिया, डॉ दिनेश पाटीदार, नर्सिंग ऑफिसर शिरोमणि मसीह, सहायक अनिल बैरागी, रितुराज सिंह का विशेष सहयोग रहा।