यात्रीगण कृपया ध्यान देवे / रतलाम मण्डल से होकर चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें
रतलाम,21 फरवरी (इ खबर टुडे )। होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन रतलाम मंडल के इंदौर – हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1 *. ट्रेन संख्या 09309/09310 इंदौर – हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक
सुपरफास्ट स्पेशल*
ट्रेन संख्या 09309 इंदौर – हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 17:00 बजे इंदौर से प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के देवास
(17.33/17.35), उज्जैन (18.20/18.25), नागदा (19.20/19.45) होते हुये अगले दिन 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी, 2026 से 27 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन – इंदौर स्पेशल प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को हजरत निजामुद्दीन से 08:20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के नागदा
(18.10/18.35), उज्जैन (19.20/19.25), देवास (20.05/20.07), होते हुये अगले दिन 21:00 बजे इंदौर पहुँचेगी।
यह ट्रेन 23 फरवरी, 2026 से 28 मार्च, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
2 *. ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम साप्ताहिक
सुपरफास्ट स्पेशल*
ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (20.15/20.25), होते हुये अगले दिन 14:30 बजे काठगोदाम पहुँचेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी, 2026 से 25 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम – मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 17:30 बजे काठगोदाम से प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (10.30/10.40 शुक्रवार), होते हुये शुक्रवार को 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी।
यह ट्रेन 26 फरवरी, 2026 से 26 मार्च, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआँ एवं हल्द्वानी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
3. *ट्रेन संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक
सुपरफास्ट स्पेशल*
ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज स्पेशल प्रत्येक रविवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (20.15/20.25), होते हुये अगले दिन 15:35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुँचेगी।
यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 22 फरवरी, 2026 से 29 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18:25 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (10.30/10.40 मंगलवार), होते हुये मंगलवार को 22:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी, 2026 से 30 मार्च, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं बिल्हौर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09185 का सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
4. *ट्रेन संख्या 09151/09152 उधना – रक्सौल साप्ताहिक विशेष* ट्रेन संख्या 09151 उधना – रक्सौल विशेष रविवार 22 फरवरी 2026 को उधना से 15.35 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम(22.20/22.30, रविवार), नागदा(23.00/23.02), उज्जैन(23.50/23.55) एवं सीहोर(01.50/01.52, सोमवार) होते हुए और मंगलवार को 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09152 रक्सौल – उधना विशेष शनिवार 24 फरवरी 2026 को रक्सौल से 05.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के सीहोर(02.33/02.35, रविवार), उज्जैन(04.25/04.35), नागदा(05.16/05.18) एवं रतलाम (06.15/06.25) होते हुए और अगले दिन 13.05 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज एवं सिकटा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
ट्रेन संख्या 09309, 09075, 09185, 09151 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरु है । ठहराव एवं संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।