रतलाम / ड्रग्स माफिया दिलावर पठान को वन विभाग ने लिया गिरफ्त में, दो दिन पूछताछ के बाद आज करेगी न्यायालय में पेश
रतलाम,16 मार्च (इ खबर टुडे)। मास्टरमाइंड ड्रग्स माफिया दिलावर पठान पर वन विभाग ने शिकंजा कसा है। दिलावर पर वन्य जिव संरक्षण का आपराधिक प्रकरण दर्ज है। दिलावर से पूछताछ के लिए वन विभाग इंदौर की एसटीएफ टीम रतलाम पहुंची है। दो दिन के रिमांड के बाद टीम आरोपी को आज न्यायलय में पेश करेगी।
उल्लेखनीय हे की दो माह पूर्व ड्रग्स का मास्टरमाइंड दिलावर पठान की कालूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम चिकलाना में घर पर अवैध ड्रग्स की फेक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। फेक्ट्री से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, बंदूके, गोलिया, केमिकल, सहित वन्य जिव मिले थे। पुलिस मुख्य आरोपी दिलावर सहित परिवार के 16 लोगो को आरोपी बनाया था। जो की अभी जेल में है।
एसटीएफ दल पंहुचा रतलाम
मुख्य सरगना दिलावर के घर में मिले वन्य जिव 2 मोर, 6 तीतर और 40 किलो चन्दन के मामले इंदौर एसटीएफ की टीम रतलाम पहुंची और दिलावर से पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया। टीम दिलावर को जावरा के अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाने के बाद अन्य जीवो सहित मौके से बरामद संरक्षण किए वन्य जिव के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है। सोमवार को टीम दिलावर को लेकर मौके पर पहुंची और जानकारिया जुटाई। आज मंगलवार को टीम आरोपी दिलावर पठान को वन विभाग के न्यायलय में पेश करेगी।
टीम में शामिल
पूछताछ करने आई टीम में इंदौर एसटीएफ के अधिकारी एसडीओ प्रदीप कछावा, वन रेंजर राधेश्याम जोशी, विष्णु पाटीदार, प्रभारी रतलाम रेंजर कमल सिंह देवड़ा सहित वन आरक्षक शामिल थे।