{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 

सहकारी बैंक का कर्ज नहीं चुकाया तो बंदूक का लाइसेंस होगा सस्पेंड, 31 डिफाल्टर चिह्नित, नोटिस जारी

​​​​​​​

 

शिवपुरी, 23 अक्टूबर (इ खबर टुडे)।बैंक का कर्ज नहीं चुकाने वालों पर अब तक कुर्की-वसूली की बात सुनते थे, लेकिन शिवपुरी में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने वसूली का नया फॉर्मूला निकाला है। कर्ज नहीं तो हथियार नहीं।

उल्लेखनीय है कि सहकारी बैंक से उधार लेने के बाद बकायादारों ने बैंक का पैसा जमा नहीं किया है, जिसकी वजह से बैंक को वित्तीय संकट झेलना पड़ रहा है और इसका सीधा असर दूसरे खाताधारकों के भुगतान पर पड़ रहा है।

31 लोगों को नोटिस थमाया गया
ऐसे में प्रशासन ने कर्ज वापस लेने के लिए एक नया फॉर्मूला निकालते हुए फिलहाल पुलिस रिकॉर्ड से लाइसेंस मिलान के बाद रन्नौद, बैराड़, पोहरी, कोलारस, करैरा, दिनारा, इंदार, पिछोर, सुरवाया, देहात, बमौरकलां और खनियाधाना थाना क्षेत्र के इन 31 लोगों को नोटिस थमाया गया है, जिनके पास शस्त्र लाइसेंस हैं।