{"vars":{"id": "115716:4925"}}

अवैध नल को वैध कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि,अंतिम तिथि के  बाद लगेगा 10,000/- का जुर्माना

3 मार्च तक करा सकेंगे अवैध नल कनेक्शन को वैध

 

रतलाम 02 मार्च(इ खबर टुडे ) । नगर निगम द्वारा अवैध नल कनेक्शन को वैध कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 3 मार्च अंतिम तिथि नियत की गई है। 

नगर निगम द्वारा 3 मार्च तक अवैध नल कनेक्शन को वैध किया जा रहा है, अवैध नल कनेक्शनधारी अपने नल कनेक्शन को वैध कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ निगम के जलकर काउन्टर पर उपस्थित होवें तथा निर्धारित राशि जमा कराकर अवैध नल कनेक्शन को वैध करवायें। 

अंतिम तिथि पश्चात् वसूली दल द्वारा घर-घर जाकर जलकर की डायरी चेक की जावेगी डायरी न होने की स्थिति में नल कनेक्शन को अवैध माना जाकर निर्धारित राशि व 10,000/- का जुर्माना वसूल किया जाकर नल कनेक्शन को वैध किया जायेगा अवैध नल कनेक्शन को वैध नहीं कराने पर नल कनेक्शन को विच्छेद किया जाकर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा जलकर बकाया होने पर बकाया राशि जमा नहीं कराने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की जायेगी।