{"vars":{"id": "115716:4925"}}

  इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 02 जुलाई से

 

 

रतलाम, 01 जुलाई (इ खबर टुडे)। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है।

 02 जुलाई, 2026 को सांसद भोपाल  आलोक शर्मा,विधायक सुदेश राय एवं अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ करेंगे।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 02 जुलाई, 2026 से इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22191 इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस  का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 02 जुलाई 2026 को आगमन/प्रस्‍थान 22.26/22.28 बजे होगा।

इसी प्रकार 02 जुलाई, 2026 से जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22192 जबलपुर इंदौर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर  आगमन/प्रस्‍थान 06.08/06.10 बजे होगा।

ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं, इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।।