{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / आबकारी विभाग ने अवैध शराब की जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार 

 
 

रतलाम, 03 जनवरी (इ खबर टुडे)। जिला कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देश पर तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को वृत्त रतलाम अ  प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी गुप्ता ने वृत क्षेत्र के होम गार्ड कोलानी में दबिश में रवि पड़ीयार के कब्जे से अवैध रूप से संग्रहित 36.0 बल्क लिटर देशी मदिरा जप्त किया है। आरोपी पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत 20000/- रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक बन सिंह अहरे का सराहनीय योगदान रहा।