{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 
वाहन चेकिंग के दौरान  टाटा हेरियर कार से मिला ढाई लाख रु से ज्यादा का डोडाचूरा 

 आरोपी गाड़ी छोड़ कर भागा, माननखेड़ा पुलिस जुटी तलाश में 
 
 

रतलाम, 31 जनवरी(इ खबर टुडे)।  जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध  चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिले की रिंगनोद पुलिस ने एक कार से तस्करी कर ले जाया  जा रहा ढाई लाख रु से ज्यादा नूल्य का 140 किलो डोडाचूरा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात  दिनांक 30 जनवरी  की रात्रि में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार क्रमांक GJ06PA0016 को रोका गया। वाहन चालक द्वारा बैरिकेट्स तोड़ते हुए कार को मंदसौर की ओर भागकर ले गया। वाहन के संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। चालक द्वारा लसुडिया ईला अंडर ब्रिज के पास कार को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कार में  भारी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत जप्त किया गया।

जप्त मशरूका 

 डोडा चूरा – 07 बोरों में कुल 140 किलोग्राम अनुमानित कीमत – ₹2,80,000/- एवं
टाटा हैरियर कार (सफेद रंग) क्रमांक – GJ06PA0016 अनुमानित कीमत – ₹20,00,000/-
कुल जप्त मशरूका की कीमत: ₹22,80,000/-*

उक्त मशरूका को विधिवत जप्त कर थाना रिंगनोद पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वाहन चालक, वाहन मालिक एवं डोडा चूरा के परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका 

 इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी, रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद,चौकी प्रभारी, माननखेड़ा उप निरीक्षक राजेश मालवीय,कार्य.प्र.आर. 658 हर्षवर्धन सिंह, आर. 801 घनश्याम कुमावत, आर. 895 संतोष कुमार, आर. 1156 अनिल डांगी, आर. मुकेश, आर. नरेन्द्र, सै. 1149 सुरेश उपाध्याय, सै. 1058 जालमसिंह, और  सै. 82 शांतिलाल बामनिया  की विशेष भूमिका रही।