रतलाम / भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर के आदेश पर बदला स्कूलों का समय
Apr 15, 2026, 20:12 IST
रतलाम, 15 अप्रैल (इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार, जिले के सभी स्कूलों के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढा ने बताया कि गर्मी की लहर और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अब स्कूलों के संचालन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश जिले में संचालित होने वाले सभी शिक्षण संस्थान शासकीय एवं अशासकीय (निजी) विद्यालय, अनुदान प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूल, सी.बी.एस.ई (CBSE) एवं आई.सी.एस.ई (ICSE) बोर्ड से संबद्ध विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्ध स्कूल पर लागू होगा।
श्री लोढ़ा ने बताया "वर्तमान में जिले में अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में यह कदम उठाया गया है। सभी विद्यालयों को इस समय-सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।"
दोपहर की चिलचिलाती धूप में बच्चों के घर लौटने की चिंता कर रहे अभिभावकों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, जिसे देखते हुए यह बदलाव अनिवार्य माना जा रहा था।