कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत
रतलाम, 24 फरवरी(इ खबर टुडे)। बजट की कमी से अटकी रतलाम विकास प्राधिकरण की योजनाओं को अब गति मिलने वाली है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से हाऊसिंग एण्ड अर्बन डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुड़को) ने आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया है। इससे बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर सहित आरडीए की अन्य योजनाएं क्रियान्वित होगी।
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ऋण की इस स्वीकृति के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने शासन के साथ हुड़को को भी पत्र लिखा था। ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे।
ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी इस ऋण से आगे बढ़ेगी। हुड़को ने आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे गए 20 फरवरी के पत्र में 25 करोड़ के ऋण की स्वीकृति दी है। हुड़को के अनुसार ऋण का उपयोग केवल संचालन आवश्यकताओं में होगा।