{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें हुई प्रभावित

 
 

रतलाम, 11 मार्च(इ खबर टुडे)। पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 एवं 8 तथा स्टेशन यार्ड मे निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक के कारण मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेन प्रभावित हुई होगी। ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 

17 मार्च 2026 से 12 मई 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस, बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बीरपुरुसोथमपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

19 मार्च 2026 से 14 मई 2026 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस, बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–बीरपुरुसोथमपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

12 मार्च 2026 से 14 मई 2026 तक वलसाड से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाड–पुरी एक्सप्रेस, सखी गोपाल रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सखी गोपाल–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी।

15 मार्च 2026 से 10 मई 2026 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी–वलसाड एक्सप्रेस, सखी गोपाल रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–सखी गोपाल के मध्य निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही *रेलवन ऐप* पर भी जानकारी ले सकते हैं।