{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / दो पक्षों में घरेलु हिंसा को लेकर मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 लोगो पर किया प्रकरण दर्ज 

 
 

रतलाम, 16 मार्च (इ खबर टुडे)। माणक चौक थाना क्षैत्र अंतर्गत घरेलु विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सांस ने बहु बेटे सहित सात लोगो पर तो बहु ने सांस, ससुर सहित चार लोगो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक पक्ष की फरियादी सांस जमुना बाई 57 वर्षीय निवासी करमदी रोङ ने बेटे आशीष पिता गोविन्द कुमावत, बहु सीमा पति आशीष कुमावत, अरमान निवासी कस्तुरबा नगर, अंजु निवासी कस्तुरबा नगर, विशाल पिता विजय सक्सेना नि.कस्तुरबा नगर, सोनिया, आशु के खिलाफ शिकायत की है। 

वही, दूसरे पक्ष की बहु सीमा पति आशीष कुमावत 24 वर्षीय निवासी करमदी रोङ ने भी ससुर गोविन्द कुमावत पिता लक्ष्मण कुमावत, सांस जमुना बाई, निर्मला पति धीरज कोठारी, धीरज पिता पारस कोठारी नि. शुभ विहार कालोनी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के ग्यारह लोगो के विरुद्ध अश्लील गालिया, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।