{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Ratlam News: रतलाम शहर में 7 नवंबर से नहीं मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दी चेतावनी, देखिए पूरा मामला

 

Ratlam News: रतलाम जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को नवंबर महीने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने नवंबर महीने में घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई रोकने की चेतावनी दी है। अगर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स घरेलू गैस सप्लाई बंद करते हैं तो आने वाले समय में नवंबर महीने में मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत मच सकती है। 

7 नवंबर से नहीं मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

रतलाम में बुधवार को शहर की सभी गैस एजेंसियों ने कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। यदि मांगें नहीं मानी तो आगे आंदोलन और तेज होगा। 6 नवंबर से सभी डिस्ट्रीब्यूटर गैस सिलेंडर नहीं मंगाएंगे। 7 नवंबर से सिलेंडर की किल्लत हो सकती है। शहर में 7 एजेंसियां हैं और डेढ़ लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। हड़ताल लंबी चली तो गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो सकती है। होम डिलेवरी और प्रशासकीय शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर 24 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे हैं। (Ratlam News)