{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 4 टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिलें बरामद

 

 

रतलाम, 05 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। शहर के सरकारी अस्पताल और सब्जी मंडी क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 04 टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​डॉक्टर को दिखाने आए।

​जानकारी के अनुसार, पत्रकार कॉलोनी निवासी फरियादी मुकेश कुमार शर्मा ने 30 सितंबर 2026 को अपनी टीवीएस एक्सल (क्रमांक MP43MF6754) शासकीय अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। वापस लौटने पर गाड़ी गायब मिली। फरियादी की शिकायत पर स्टेशन रोड थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 773/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पन्द्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

​मुखबर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही दुलेसिंह पिता शोभाराम भाटी (उम्र 52 वर्ष), निवासी कुम्हार मोहल्ला, कानवन (जिला धार) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जिला अस्पताल के बाहर और सब्जी मंडी क्षेत्र से वाहन चोरी करने की बात कबूल की।

​जप्त किए वाहन
​आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 04 वाहन MP43MF6754 — टीवीएस एक्सल (अपराध क्र. 773/2026 से संबंधित)
​बिना नंबर — टीवीएस सुपर एक्सल
​बिना नंबर — टीवीएस एक्सल हेवी ड्यूटी
​बिना नंबर — टीवीएस सुपर एक्सल जप्त किए हैं। ​अन्य 03 वाहनों को धारा 35(1)(ड), 106 BNSS एवं 303(2) BNS के तहत जप्त किया गया है।

​पुलिस रिमांड पर आरोपी, अन्य खुलासों की संभावना
​पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य वाहन चोरी की घटनाओं, चोरी की गाड़ियों को बेचने के नेटवर्क और उसके संभावित सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
​इस सफल कार्रवाई में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के साथ उपनिरीक्षक मुरली मकवाना, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक धीरेन्द्र गोखले, आरक्षक दीपक वसुनिया एवं आरक्षक मृत्युंजयसिंह की प्रमुख भूमिका रही।