कलेक्टर कार्यालय में संविधान दिवस मनाया, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर दिलाई शपथ
Nov 26, 2026, 11:50 IST
रतलाम, 26 नवंबर (इ खबर टुडे)। संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक आदर्शों के पालन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए सभी ने संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
शपथ के दौरान सभी ने संविधान के मूल स्वरूप, लोकतांत्रिक आदर्शों, स्वतंत्रता, समतामूलक व्यवस्था तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित, संरक्षित एवं सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।