कंगना रनौत व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, अलकापुरी चौराहे पर पुतला दहन
रतलाम,30 जुलाई(इ खबर टुडे)। रतलाम शहर कांग्रेस एवं रतलाम शहर महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अलकापुरी चौराहे पर भाजपा सांसद कंगना रनौत तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के विरोध में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम की शुरुआत "भाजपा मुर्दाबाद", "शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद", "कंगना रनौत मुर्दाबाद" के नारों के साथ हुई। वहीं कार्यकर्ताओं ने "सोनिया गांधी जिंदाबाद", "राहुल गांधी जिंदाबाद" और "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद" के नारे भी लगाए।
प्रदर्शन के दौरान अलकापुरी चौराहे पर अलग-अलग दिशाओं में दो पुतलों का एक साथ दहन किया गया। इस दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। पुतलों के जलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। मौके पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस का भी प्रयोग किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा एवं कुसुम चाहर ने बताया कि यह विरोध भाजपा सांसद कंगना रनौत की उस कथित टिप्पणी के विरोध में किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारी युवतियों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने का आरोप है। कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं। इसी क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कथित बयानों को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, यास्मीन शेरानी, कमरुद्दीन कछवाया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, भावना पेमल, कविता महावर, आशा रावत, नीलोफर खान, राधा प्रजापत, रेखा सौलंकी, आरिफा कछवाया, रेणु शर्मा,कमलेश चौहान,राजीव रावत, हितेश पेमल, रमेश पोरवाल, सीताराम बैरागी, रामचंद्र धाकड़, शांतु गवली, मेहमुद शेरानी, इक्का बेलूत, अनिल पुरोहित, डॉ. मुस्तफा, अमर सिंह शेखावत, लालू स्टीफन, धर्मेश शर्मा, रवि वर्मा, हरविंदर सरदार, हसन अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने दी।