रतलाम / रंगारंग फाग उत्सव का हुआ आयोजन
Feb 22, 2026, 19:47 IST
रतलाम, 23 फरवरी (इ खबर टुडे)। रविवार को फाल्गुन पंचमी के उपलक्ष्य में पी एन टी कॉलोनी में स्थित श्री महाबली हनुमान मंदिर में सभी मातृशक्तियों द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राधा कृष्ण के संग सभी ने गुलाल तथा फूलों से होली खेली और रास किया। कार्यक्रम में महिलाओ द्वारा राधा कृष्ण की वेशभूषा में उत्सव मनाया गया।
भजन तथा गीतों को गाकर एवं नृत्य कर भगवान राधा कृष्ण की भक्ति की। इस आयोजन में श्री महाबली हनुमान महिला मंडल तथा पीएनटी कॉलोनी की सभी मातृशक्तियां सम्मिलित हुई। भजन गायिका श्रीमती भगवती राव द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।