कलेक्टर राजेश बाथम का तबादला, सुश्री मिशा सिंह होगी नई कलेक्टर, 24 आईएएस हुए स्थानांतरित
Updated: Sep 30, 2025, 21:38 IST
रतलाम , 30 सितम्बर (खबर टुडे)। मध्य प्रदेश शासन ने आज मंगलवार देर शाम तबादला सूची जारी की है। जिसमें प्रदेश के 24 आईएएस अफसर जिसमें 12 जिलों के कलेक्टर स्थानांतरित किए गए हैं। रतलाम के कलेक्टर राजेश बाथम वन विभाग के अपर सचिव तथा सुश्री मिशा सिंह जबलपुर अपर कलेक्टर को रतलाम जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 24 आईएएस अफसर की तबादला सूची मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें 12 कलेक्टर के जिलों में फेरबदल किया गया है। सूची में रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को वन विभाग अपर सचिव नियुक्त किया गया है। 2016 बैच की जबलपुर अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह को रतलाम का नया कलेक्टर बनाया गया है।
suchi