{"vars":{"id": "115716:4925"}}

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर के बाद सीएनजी कार में लगी आग, चालक की मौत, पिता-पुत्री घायल (देखिए वीडियो)

 

​रतलाम,05मई (इ खबर टुडे)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ी के समीप एक अनियंत्रित ट्राले ने चलती सीएनजी आर्टिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने तुरंत आग पकड़ ली। इस भीषण अग्निकांड में कार चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कार में सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाबुआ जिले के मेघनगर का एक परिवार कार से रतलाम की ओर आ रहा था। कार में नरेंद्र (पिता), उनकी पुत्री निशा और चालक रोहित सवार थे। नरेंद्र अपनी बेटी निशा को परीक्षा दिलाने के लिए रतलाम लेकर जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही उनकी कार बावड़ी के पास पहुंची, आगे चल रहे एक ट्राले से टकराने के बाद वाहन में अचानक आग लग गई।

​ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
​हादसे के बाद कार आग का गोला बन गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर जलती कार से घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

​हादसे में ड्राइवर रोहित पिता जानिया 28 वर्ष, निवासी मेघनगर की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। जबकि नरेंद्र पिता शांतिलाल और उनकी पुत्री निशा दोनों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/dek1hHy1yUM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/dek1hHy1yUM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
​घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला ट्राले की टक्कर और सीएनजी किट में ब्लास्ट का लग रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।