रतलाम सैलाना रोड पर तीन पहिया वाहन में लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक(देखिए लाइव विडियो)
रतलाम,02 मार्च (इ खबर टुडे / मुकेश चौधरी)। सैलाना रोड के धामनोद बायपास पर सोमवार दोपहर एक लोडिंग सीएनजी तीन पहिया वाहन में अचानक आग लग गई, आग में लोडिंग आटो रिक्शा जलकर खाक हो गया। बाद में फायर फाइटर से आग को बुझाया गया। इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
लोडिंग आटो रिक्शा चालक कपिल साहू ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ पियाजियो कम्पनी के सीएनजी लोडिंग आटो में इंदौर से म्यूजिक सिस्टम इत्यादि सामान लेकर सैलाना आ रहा था। ये सारा सामान सैलाना के 4- 5 सरकारी स्कूलों में पंहुचाना था। दोपहर करीब एक बजे वह धामनोद बायपास पर पहुंचा था की अचानक ऑटो में आग लग गई। आग लगते ही ऑटो चालक कपिल व उसका साथी ऑटो छोड़कर दूर चले गए। देखते ही देखते ऑटो से आग की ऊँची ऊँची लपटें निकलने लगी। तीन पहिया वाहन से उठती आग की लपटे एवं धुएं का गुब्बार दूर दिखाई दे रहा था।
जलते तीन पहिया वाहन के कारण सड़क पर दोनों तरफ़ वाहनों की कतारें लग गई थी। आगजनी की सुचना मिलते ही धामनोद नगर परिषद का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक तीन पहिया वाहन पुरी तरह आग में जल गया था। अग्निशमन वाहन ने पानी की बौछारों से जलते ऑटो बुझाई। आगजनी की इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।