{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम में टला बड़ा रेल हादसा: सेजावता बायपास फाटक पर ट्रेन की चपेट में आई कार, नशे में था गेटमैन! (देखिए वीडियो)

 

 

 

 

​रतलाम, 15 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। रतलाम में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सेजावता बायपास रेलवे फाटक पर ट्रेन आने के समय गेट समय पर बंद न किए जाने के कारण एक चार पहिया वाहन ट्रैक के बीचों-बीच फंस गया, जिससे एक स्पेशल ट्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
​
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, रात करीब 10 बजे रतलाम आ रही एक लाल रंग की एमजी हेक्टर कार (गुजरात पासिंग GJ 15 CK 0369) सेजावता बायपास फाटक को पार कर रही थी। 

इसी दौरान वलसाड - हिसार स्पेशल हॉलिडे ट्रेन (गाड़ी संख्या 04728) वहां से गुजर रही थी। कार के ट्रैक के बीच फंसने के बाद उसमें सवार चारों युवक तुरंत बाहर भाग निकले, जिससे एक बड़ा जीवन संकट टल गया। कुछ ही पलों में ट्रेन ने कार को टक्कर मार दी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​शराब के नशे में था गेटमैन!
 

प्रारंभिक जानकारी और सूत्रों के दावे के अनुसार, यह हादसा गेटमैन की बड़ी लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय फाटक बंद करने वाला गेटमैन शराब के नशे में धुत था, जिसके चलते उसने समय पर और सही तरीके से फाटक नहीं गिराया और वाहन ट्रैक के बीच फंस गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/8Y5uECP142I?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/8Y5uECP142I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube Shorts Video" width="315">
 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। इस भीषण हादसे और रेस्क्यू के चलते रेल यातायात बाधित हुआ; इस दौरान पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 19712) भी ट्रैक पर अटकी रही, जिसे रात करीब 11:40 बजे आगे के लिए ट्रैक किया गया। रेलवे की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को ट्रैक से हटाया और रेल संचालन को पूरी तरह सुचारू किया। रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।