वडोदरा–दाहोद–वडोदरा मेमू का निरस्तीकरण 05 अगस्त तक बढ़ाया गया
रतलाम, 02 अगस्त(इ खबर टुडे) । पूर्व तटीय रेलवे के पुरी में 07 जुलाई, 2026 से 02 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाली रथ यात्रा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने हेतु मांग के अनुसार मेमू रेक उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा पूर्व में जारी निरस्तीकरण की अवधि में वृद्धि की गई है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दाहोद–वडोदरा खंड में संचालित मेमू रेक को पूर्व तटीय रेलवे भेजे जाने के कारण गाड़ी संख्या 69233/69234 वडोदरा–दाहोद–वडोदरा मेमू, जिसे पूर्व में 07 जुलाई, 2026 से 02 अगस्त, 2026 तक निरस्त किया गया था, उसका निरस्तीकरण अब 03 अगस्त, 2026 से 05 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
अतः गाड़ी संख्या 69233/69234 वडोदरा–दाहोद–वडोदरा मेमू अब 03 अगस्त, 2026 से 05 अगस्त, 2026 तक निरस्त रहेगी।