यात्रीगण कृपया ध्यान देवे / महाराष्ट्र में भारी वर्षा के कारण प्रभावित रेल यातायात के मद्देनज़र कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं परिचालन बहाल
रतलाम,08 जुलाई (इ खबर टुडे)। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन पुनः बहाल किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
1. 08 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19315 इंदौर–असारवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
09 जुलाई 2026 को असारवा से चलने वाली ट्रेन संख्या 19316 असारवा –इंदौर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 08 जुलाई 2026 को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब 20:10 बजे री-शिड्यूल होकर अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।
08 जुलाई 2026 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12956 जयपुर - मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस अब जयपुर से 09 जुलाई 2026 को 04:30 बजे री-शिड्यूल होकर संचालित होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।