{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 बडनगर से रतलाम आ रहे सर्राफा व्यापारी के साथ लूट,भारी मात्रा में सोना लूट गए लुटेरे

 

 

रतलाम,13 अगस्त (इ खबरटुडे)। बडनगर से रतलाम आ रहे एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की वारदात होने की खबर सामने आ रही है। सर्राफा व्यापारी से भारी मात्रा में सोना लूटा गया है। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और लुटेरों की तलाश शुरु कर दी गई है।

प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक रतलाम में जैन कालोनी निवासी एक सर्राफा व्यवसायी बस में सवार हो कर रतलाम आ रहा था। बडनगर से बस में पांच संदिग्ध व्यक्ति सवार हुए। सूचनाओं के मुताबिक इन पांच व्यक्तियों में से एक बस ड्राइवर के पास बैठा था। रात नौ से सवा नौ के बीच ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति ने बस को रुकवाया और इसी दौरान बाकी आरोपी व्यापारी का सोने से भरा बैग छीनकर भाग निकले। बैग में तीन से चार किलो सोना होने की बात कही जा रही है। सूचनाओं के मुताबिक लूट का शिकार बना व्यापारी सोने का होलसेल का व्यापारी है।

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और लुटेरों की खोजबीन प्रारंभ कर दी गई है। विस्तृत समाचारों की प्रतीक्षा है।