जनगणना 2027 के तहत किया जा रहा है भवन नम्बरिंग कार्य , भवन नम्बरिंग कार्य में करें नागरिक सहयोग
रतलाम 21 फरवरी(इ खबर टुडे ) । जनगणना 2027 के दो चरणों यथा मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना तथा जनसंख्या की गणना की जाना है। मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के पूर्व वार्ड में ब्लाकों का निर्धारण किया जाना है।
इस प्रकिया में प्रत्येक वार्ड में भवनों पर नम्बरिंग का कार्य नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। भवनों की नम्बरिंग कार्य में नगर के नागरिक सहयोग करें
80 खाद्यान्न पात्रता पर्ची का हुआ वितरण हुआ
नागरिकों के उत्थान हेतु शासन ने कई जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई उन योजनाओं में से खाद्यान्न पात्रता पर्ची महत्वपूर्ण योजना है, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना पुण्य का कार्य है।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम महापौर कार्यालय में नगर के 80 परिवारो को खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि आज जिन्हे खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्राप्त हो रही है वे आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये भी पात्र हो जायेगें। उन्होने हितग्राहियों से कहा कि वे पात्रता पर्ची से राशन की दुकान से राशन अनिवार्य रूप से लेवें अन्यथा आपकी पात्रता पर्ची निरस्त हो जायेगी।
इस अवसर पर नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल सहित हितग्राही उपस्थित थे।