{"vars":{"id": "115716:4925"}}

चौमुखीपुल स्थित भंडारी ज्वैलर्स पर चोरी  की वारदात में शामिल आरोपी  जीजा -साले  गिरफ्तार 

 

रतलाम, 28 अक्टूबर(इ खबर टुडे ) थाना माणकचौक पुलिस ने चौमुखीपुल क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात के सात दिनों के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी गया सामग्री और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। 


बुधवार को नवीन कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर  फरियादी रजत भंडारी (संचालक भंडारी ज्वैलर्स, निवासी 193 चौमुखीपुल, रतलाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़ी और करीब 20,000 रुपये नकद चोरी हो गए हैं। इस पर थाना माणकचौक में अपराध दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू कर दी  थी।  एसपी अमित कुमार ने बताया कि उक्त वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिफ्तार कर लिया गया है। 


​तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी
​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के  मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। ​पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। वही गिरफ्तार किये गए दो आरोपी रिश्ते में जीजा साले है। वही एक अन्य फ़रार आरोपी की तलाश जारी है। 


आर्टिफिशियल आभूषणो को असली समझ कर वारदात को अंजाम दिया था 
पूछताझ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आर्टिफिशियल आभूषण की दुकान असली सोने के आभूषण की दुकान समझ लिया था और वारदात को अंजाम दे दिया था। लेकिन अगले दिन सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से उन्हें पता चला कि उनके द्वारा चुराए गए आभूषण नकली है। 

​गिरफ्तार एवं फरार आरोपी
​गिरफ्तार आरोपी 1: मोहनसिंह (21) पिता नूरवीरसिंह चावला, निवासी उमरठी, थाना बरला, जिला बड़वानी। (आपराधिक रिकॉर्ड: 04 अपराध)
​गिरफ्तार आरोपी 2: राजवीरसिंह (23) पिता गुरवीरसिंह भोड़, निवासी आकाश नगर, इंदौर। (आपराधिक रिकॉर्ड: 12 अपराध)

​फरार आरोपी: गुरदीपसिंह पिता विजय सिंह चावला, निवासी आकाश नगर, इंदौर। (आपराधिक रिकॉर्ड: 14 अपराध)

बरामद सामग्री
​आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे एवं कड़ियां, चोरी गई नगदी लगभग ₹20,000,​घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल।
​


सराहनीय भूमिका
​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्र.आर. वीरेंद्र बारोड़, निलेश पाठक, आरक्षक रवि चंदेल, अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, धीरज यादव, जीवन विश्वकर्मा तथा साइबर सेल के प्र.आर. मनमोहन शर्मा व हिम्मतसिंह सहित अन्य पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।