{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / भाजपा जिला पदाधिकारियों को सौपां मंडलों का प्रभार

 
 

रतलाम 30 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला पदाधिकारियों को अलग-अलग मंडलों का प्रभारी नियुक्ति किया है। रतलाम के 3 मंडलों सूरजमल जैन, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.भीमराव अम्बेडकर मंडल का प्रभार शेष रहे जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति होने तक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय स्वयं देखेगे। इसी प्रकार आलोट विधानसभा क्षेत्र के 2 मंडलों का प्रभार नई नियुक्ति तक जिला महामंत्री महेश सोनी के पास रहेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर  विधानसभा क्षेत्र के ष्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल मे जिला उपाध्यक्ष क्रांन्ति जोशी  और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे जिला उपाध्यक्ष पद्मा जायसवाल मंडल प्रभारी बनाई गई है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नामली मंडल जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, धराड़ मंडल मे जिला उपाध्यक्ष सोनु यादव, शबरी मंडल मे जिला मंत्री अनुज शर्मा, बांगरोद मंडल मे जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर एवं चन्द्रशेखर आजाद मंडल मे जिला मंत्री कैलाशीबाई चारेल मंडल प्रभारी रहेगी।

इसी प्रकार सैलाना विधानसभा के सैलाना मंडल मे जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, रावटी मंडल मे जिला मंत्री राजेन्द्र शातिलाल पाटीदार, बाजना मे जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन एवं सरवन बैडदा मे जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह डोडिया मंडल प्रभारी बनाएं गए है।

जावरा विधानसभा के जावरा नगर मंडल मे जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मिंडलेश्वर महादेव मंडल जिला मंत्री प्रताप सिंह, डाॅ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मंडल मे जिला सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह, पिपलोदा मे जिला मंत्री अशोक पंड्या एवं सुखेडा मे जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा मंडल प्रभारी रहेगे। आलोट विधानसभा के क्षेत्र आलोट मंडल मे जिला उपाध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, बडावदा मंडल मे जिला महामंत्री महेश सोनी एवं खारवा कला मंडल मे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी , मंडल प्रभारी बनाये गए है। ताल और जोगणिया माताजी मंडल का प्रभार जिला महामंत्री श्री सोनी के पास रहेगा।

कार्यालय का प्रभार जिला उपाध्यक्ष को 
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी को जिला भाजपा कार्यालय का प्रभारी भी बनाया है।