{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का भाजपा ने जश्न मनाया,जम कर की आतिशबाज़ी 

 
 

रतलाम, 7 मई् (इ खबर टुडे)। भारतीय सेना द्वारा मंगलवार बुधवार की रात पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक से पूरे देश में हर्ष की लहर है। भारतीय जनता पार्टी ने सेना के इस अदम्य साहस का आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि देश की जनता पहलगाम में आतंकी हमले का जैसा जवाब चाहती थी भारतीय सेना ने वैसा जवाब दे दिया है।

जश्न के लिए भाजपा कार्यकर्ता पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से देश भक्ति के नारे लगाते हुए जुलूस के रुप में डालुमोदी बाजार चौराहा पहुंचे और आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने नेतृत्व में इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहमंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, क्रीड़ा भारती के अनुज शर्मा, पार्षद योगेश पापटवाल, रंजीत टांक, आयुषी जलज सांखला, सपना गौरव त्रिपाठी, हिना उत्सव मेहता सहित राजेश माहेश्वरी, रजनीश गोयल, विवेक शर्मा, करण वशिष्ठ, तनमय त्रिवेदी, हार्दिक मेहता, मंगल लोढ़ा, चेतन टांक, राहुल रांका, प्रकाश बंशीवाल, हेमंत राहौरी, श्रीकांत डोशी, राजेन्द्र पाटीदार, आकाश खड़के सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।