{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Ratlam News: रतलाम पर टिकी है बड़े उद्योगपतियों की नजर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से चमकी किस्मत

रतलाम पर टिकी है बड़े उद्योगपतियों की नजर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से चमकी किस्मत
 

Ratlam News: मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम शहर पर इन दोनों बड़े उद्योगपति अपनी नजर टिकाए बैठे हैं। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सेंटर पॉइंट माना  है। यह बात इस शहर को और भी खास बना देती है। रतलाम शहर से देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई की दूरी कम होने और कनेक्टिविटी बेहतर होने के चलते अब बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने इस शहर पर अपनी नजरें गढा दी हैं। आने वाले दिनों में आपको इस शहर में बड़े-बड़े उद्योग दिखाई देंगे। इतना ही नहीं इस शहर को सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की भी तैयारी चल रही है।  

औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के बाद हजारों लोगों को रोजगार को रोजगार मिलने के साथ प्रॉपर्टी के दाम भी शिखर छुएंगे। 

रतलाम शहर के पास बसाया जाएगा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम के पास मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश केंद्र बन रहा हैं। औद्योगिक निवेश केंद्र पर बड़े निवेशकों की नजर  हैं। पिछले दिनों भोपाल में आयोजित किए गए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रतलाम ने बड़े निवेशकों का ध्यान अपनी और केंद्रित किया। वर्तमान में औद्योगिक निवेश क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रतलाम में बन रहे औद्योगिक क्षेत्र  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक हैं। इसके कारण यहां पर ट्रासपोर्ट की बेहतर सुविधा भी निवेशकों का ध्यान खींच रही हैं। रतलाम दिल्ली और मुंबई के बीचों-बीच स्थित होने से इस औद्योगिक निवेश क्षेत्र से रेल और सड़क मार्ग दोनों ही बेहद सुगम होंगे। सूत्रों के अनुसार रतलाम आने वाले समय सोलर प्रोजेक्ट, फार्मा और लॉजिस्टिक जैसे सेक्टर का हब बनने वाला हैं। 
मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से रतनाम में करीब 1466 हेक्टेयर की मंजूरी दी गई हैं। जल्द ही औद्योगिक विकास निगम द्वारा इसके निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। जहां पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से फोरलेन सड़क, ब्रिज और पाइपलाइन डालने का काम शुरू होगा। अब तक यहां पर करोड़ों रुपए निवेश करने हेतु प्रस्ताव आए हैं। अभी हाल ही में भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट 2025 में अडानी ग्रुप ने भी रतलाम में हजारों करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़े होने की वजह से मुंबई और गुजरात के बंदरगाहों तक भी निवेश क्षेत्र की सीधा जुड़ाव होगा। यहां पर पानी की पूर्ति के लिए लगभग 17 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालकर इसको कनेरी डेम से जोड़ा जाएगा, ताकि औद्योगिक क्षेत्र को पूरा पानी मिल सके।