{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Ratlam News: फोरलेन ओवरब्रिज के किनारे वाला भीमाखेड़ी रोड गड्डों में तब्दील, इनके कारण हादसे का डर

 

Ratlam News: जावरा-मंदसौर फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के किनारे चूरू वाला दालमिल के सामने से भीमाखेड़ी फाटक तक (पुराने महू-नीमच हाइवे का कुछ हिस्सा) जा रहे रोड की हालात बहुत ज्यादा खराब है। पीडब्ल्यूडी अभी भीमाखेड़ी फाटक से लेकर कालूखेड़ा होकर ढोढर तक टू-लेन बना रहा है। इसी रूट से सिटी में इंटर होने वाले मुख्य रोड का करीब 1 किमी हिस्सा छोड़ दिया। इस पर ध्यान नहीं दिया। जबकि फोरलेन से कालूखेड़ा रूट को कनेक्ट करने का यही मुख्य मार्ग है। इस रूट पर कॉलोनियां, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, औद्योगिक यूनिटें इत्यादि होने से काफी ट्रैफिक दबाव भी है। खराब रोड के कारण हजारों लोग परेशान हैं।

ओवरब्रिज किनारे स्थित यह रोड बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से ज्यादा खराब हुआ है। इसके मेंटेनेंस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरा रहने से गहराई पता नहीं चलती और वाहनों का संतुलन बिगड़ने से लोग गिर रहे हैं।

बारिश का पानी भरा रहने से गहराई पता नहीं चलने से गिर रहे वाहन सवार

ओवरब्रिज किनारे स्थित यह रोड बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से ज्यादा खराब हुआ है। इसके मेंटेनेंस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरा रहने से गहराई पता नहीं चलती और वाहनों का संतुलन बिगड़ने से लोग गिर रहे हैं। अभिभाषक चरणसिंह सोनगरा ने इसे लेकर एसडीएम कार्यालय में दो बार लिखित में शिकायत की लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ। सोनगरा का कहना है कि हजारों लोग इधर से निकल रहे लेकिन सभी परेशान हैं।

प्रशासन या पीडब्ल्यूडी ध्यान दें। बांडा खाल के पास में गंदगी के ढेर भी लगे हुए हैं। इससे भी वहां से निकलने वालों को दिक्कत हो रही है। पीडब्ल्यूडी एसडीओ किरण जमरा का कहना है कि भीमाखेड़ी से कालूखेड़ा होकर ढोढर तक बनने वाले टू-लेन प्रोजेक्ट में यह हिस्सा शामिल नहीं है। इसके लिए अलग से नवीनीकरण प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति का इंतजार है। दीपावली व त्योहारों को देखते हुए गड्ढे भरने या मेंटेनेंस करवाने का प्रयास करेंगे लेकिन थोड़ा मौसम खुलेगा तभी वहां काम शुरू हो सकेगा।