{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम / बाजना बना गोमांस के परिवहन का गढ़ ,गैर-हिन्दू घर में रखे फ़ीज़ में मिला गोमांस ,पुलिस के पहुंचने पर आरोपी के घर की महिलाओ ने मचाया उत्पात 

राजस्थान बॉर्डर समीप होने के चलते यहाँ दोनों ओर से भारी मात्रा में गौ मांस का परिवहन किया जा रहा है
 
 

रतलाम ,15 अप्रैल (इ खबर टुडे ) रतलाम का बाजना इन दिनों गौ मांस  की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। राजस्थान बॉर्डर समीप होने के चलते यहाँ दोनों ओर से भारी मात्रा में गौ मांस का परिवहन किया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आई है जहा एक गैर हिन्दू घर के फ़ीज़ में गोमांस मिला। वही पुलिस के पहुंचने पर मुख्य आरोपी बड़े झोले में गोमांस लेकर भाग गया। 

प्रधान आरक्षक सूर्य पाल सिंह के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि बाजना के गढ़ीगमना रोड पर स्थित सद्दाम पिता एहसान मकरानी निवासी हमीरगंज बाजना अपनी मुर्गा मुर्गी की दुकान में अवैध रूप से गौ वंश मास फ्रीज़ में रख रहा है। मामले की गंभीरता को देखकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स एवं महिला पुलिस के साथ में आरोपी सद्दाम के घर पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। 

दबिश के दौरान आरोपी के घर की महिलाएं घर के बाहर ही एकत्रित हो गई और विवाद करने लगी। वही पुलिस को अपशब्द बोलने लगी। जिसके बाद पुलिस ने बल के साथ घर में प्रवेश किया और घर में रखे गौ वंश मास  को जब्त किया। इस दौरान आरोपी सद्दाम पीछे रास्ते से बड़े झोले में गौमास लेकर भागने में सफल हो गया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी सद्दाम झोले को छोड़कर भाग गया। जांच के स्पष्ट हुआ की घर में पाया गया और झोले में रखा मीट गौ मांस ही है। 

पुलिस ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ धारा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज की कार्यवाही की गई। वही पुष्ट सूत्रों के अनुसार आरोपी सद्दाम के खिलाफ  पूर्व में गौ वंश मास के परिवहन के करीब 6  मामले दर्ज है। ठोस कार्यवाही के अभाव के चलते आरोपी के हौसले बुलंद हो रहे है। वही आरोपी सद्दाम अपने साले नासिर पिता नूर मोहम्मद कुशलगढ़ राजस्थान के साथ मिलकर गौ वंश मास का परिवहन करता है। वही स्थानीय लोगो के अनुसार गौ वंश मास के परिवहन पुलिस के कुछ अधिकारियो की साठगांठ से ही बाजना में फलफूल रहा है। 

पुलिस कार्यवाही के दौरान भारी सख्या में मोके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र जीवसुनिया ,विवेक जैन भाजपा मंडल महामंत्री ,रौनक गांधी सांसद प्रतिनिधि पवन पितलिया ,दीपक टेलर ,छोटू टाक , सीताराम प्रजापत समेत कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।