{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / सहायक वर्ग-3 कर्मचारी पुष्पेन्द्र बॉस आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकीभरे संदेश भेजने के मामले में निलंबित

 कलेक्टर श्री कटेसरिया  ने की कार्रवाई
 

 

​रतलाम, 17 नवंबर (इ खबर टुडे)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शासकीय सेवा की गरिमा के विरुद्ध आचरण करने और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकीपूर्ण व उत्तेजक संदेश प्रसारित करने वाले कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई की है। कार्यालय तहसीलदार, पिपलोदा (वर्तमान संबद्ध तहसील पिपलौदा) में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी पुष्पेन्द्र बॉस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पुष्पेन्द्र बॉस द्वारा आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए संदेश मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 (1) के उप नियम (एक), (दो) एवं (तीन) के प्रावधानों के विपरीत पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया उनका यह कृत्य एक शासकीय कर्मचारी से अपेक्षित मर्यादित व्यवहार के प्रतिकूल, गंभीर अनुशासनहीनता, कदाचरण और घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है।

​कलेक्टर कार्यालय रहेगा मुख्यालय
इस मामले में मध्यप्रदेश सिविल सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के उप नियम (1) के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान श्री पुष्पेन्द्र बॉस का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला रतलाम निर्धारित किया गया है। वे सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। नियमानुसार उन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।