मांगरोल स्थित एशियन पेन्ट फैक्टरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम,30 जनवरी(इ खबर टुडे)। समीपस्थ ग्राम मांगरोल में स्थित एशियन पेंट फेक्ट्री में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात का स्टेशन रोड पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया गया डेढ़ लाख रु से अधिक का मॉल भी बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि फरियादी इन्द्रशेखर परिहार पिता रवि प्रताप सिंह परिहार नि. विनोबा नगर रतलाम ने रिपोर्ट किया था कि वह एशियन पेन्ट फैक्टरी मांगरोल फंटे पर स्थित कंपनी में वेयर हाऊस मैनेजर के पद पर पदस्थ है एवं फेक्टरी में रखे स्टाक की मानटिरिंग भी वही करते है। दिनांक 27जनवरी 26 को माल की काउंटिंग करते समय , स्टाक में रखे 18 बाल्टी प्लास्टिक पेन्ट एशियन कंपनी की जो 20-20 लीटर की तथा एक कार्टून जिसमें एशियन पेन्ट के 4-4 लीटर के 4 डिब्बे नही मिले थे जिस संबंध में फरियादी इन्द्रेश परिहार द्वारा आवेदन पत्र लेख कर रिपोर्ट किया जाने से थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 331(4), 306 बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान फैक्टरी में लगे सी0सी0टी0वी कैमरों को चेक करने पर सी0सी0टी0वी0 की रिकार्डिंग के आधार पर कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों क्रमशः 1. अजय पिता रामचन्द्र मुनिया जाति भील नि. ग्राम रामपुरिया थाना बिलपांक रतलाम (हेल्पर) 2. महेश पिता भेरूलाल मैढा नि. सुरजापुर थाना बिलपांक रतलाम (गार्ड) 3. समरथ समरथ पिता लच्छीराम पारगी जाति भील उम्र 42 वर्ष नि. प्रताप नगर रतलाम हाल मुकाम ग्राम बिलपांक रतलाम जिला रतलाम नि. ग्राम बिलपांक रतलाम जिला रतलाम (ड्रायवर) को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी
1. अजय पिता रामचन्द्र मुनिया जाति भील उम्र 22 वर्ष नि. ग्राम रामपुरिया थाना बिलपांक रतलाम जिला रतलाम
2. महेश पिता भेरूलाल मैढा जाति भील उम्र 22 वर्ष नि. ग्राम सुरजापुर थाना बिलपांक रतलाम जिला रतलाम
3. समरथ पिता लच्छीराम पारगी जाति भील उम्र 42 वर्ष नि. प्रताप नगर रतलाम हाल मुकाम ग्राम बिलपांक रतलाम जिला रतलाम
जप्त मश्रुका
18 बाल्टी एशियन प्लास्टिक पेन्ट कुल कीमती 1 लाख 56 हजार रु.
सराहनीय भूमिका
चोरी की वारदात का खुलासा करने में निरीक्षक जितेन्द्र सिहं जादौन थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, उनि0 जगदीश यादव चौकी प्रभारी सालाखेडी थाना स्टेशन रोड रतलाम, सउनि बबलू डागा, प्र0आर0 237 विजय मीणा, प्र0आर0 636 अलेक्जेंडर राय, प्र0आर0 908 निलेश पाठक, प्र0आर0 299 सरदार सिंह, आर0 315 दीपक मकवाना एवं आर0 855 प्रदीप वैष्णव एवं महिला आर0 986 प्रतिभा परिहार की सराहनीय भूमिका रही ।