{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम भाजपा में नियुक्तियाँ: अरुण त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी, निलेश बाफना और नीरज बरमेचा बने सह-प्रभारी

 

 

रतलाम, 12 जुलाई (इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला कार्यकारिणी में लंबे समय से अटके मीडिया प्रभारी के पदों पर आखिरकार रविवार को नियुक्तियाँ पूरी हो गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जिला मीडिया प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की है। जिला मीडिया प्रभारी के रूप मे अरूण त्रिपाठी तथा जिला सहमीडिया प्रभारी के रूप मे निलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा को नियुक्त किया गया है। 

जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि यह नियुक्तियाँ प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के दिशा-निर्देश और सहमति से की गई हैं। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य और जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति शामिल है।

लंबे समय से खाली चल रहे इन पदों पर नई नियुक्तियों के बाद स्थानीय भाजपाइयों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के आने से आगामी दिनों में मीडिया और पार्टी के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।