रतलाम जिले में अब तक करीब 9 इंच औसत बारिश दर्ज
रतलाम, 09 जुलाई (इ खबर टुडे)। जिले में मानसून की गतिविधि लगातार जारी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक जिले में औसतन 228.38 मिलीमीटर (यानी लगभग 9 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों की बात करें तो जिले में 3.00 मि.मी. औसत वास्तविक वर्षा रही।
मौसम विभाग और भू-अभिलेख से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले के पिपलोदा क्षेत्र में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों में कहां कितनी गिरी बारिश
पिछले 24 घन्टों में आलोट में 0.00 मि.मी. (0.00 इंच), जावरा में 1.0 मि.मी. (0.04 इंच), ताल में 0.0 मि.मी. (0.00 इंच), पिपलोदा मे 8.0 मि.मी. (0.31) इंच), बाजना में 3.0 मि.मी. (0.11 इंच), रतलाम में 4.0 मि.मी. (0.15 इंच), रावटी में 4.0 मि.मी. (0..15 इंच) एवं सैलाना में 4.0 मि.मी. (0.15 इंच), वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र आलोट में 281.0 मि.मी. (11.0 इंच), जावरा में 217.0 मि.मी. (8.5 इंच), ताल में 196.0 मि.मी. (7.7 इंच); पिपलोदा में 264 0 मि.मी. (10.4 इंच), बाजना में 154.0 मि.मी. (6.0 इंच), रतलाम में 329.0 मि.मी (13.0 इंच), रावटी में 174.0 मि.मी. (6.8 इंच) एवं सैलाना में 212.0 मि.मी. (8.3 इंच) वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
अब तक की कुल बारिश के मामले में रतलाम शहर और आलोट क्षेत्र सबसे आगे चल रहे हैं, जहां क्रमशः 13 और 11 इंच पानी बरस चुका है। वहीं बाजना क्षेत्र में अभी सबसे कम (6 इंच) बारिश दर्ज हुई है।