अब नियमित रूप से चलेगी अजमेर-मैसूरु स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन,रतलाम स्टेशन से भी गुजरेगी
रतलाम, 04 सितंबर(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अजमेर-मैसूरु के बीच नियमित रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 06282/06281 अजमेर-मैसूरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित किया गया है। यह नियमित सेवा संशोधित ट्रेन संख्या 16282/16281 अजमेर-मैसूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में परिचालित की जाएगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 16282 अजमेर-मैसूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 07 सितंबर 2026 से प्रत्येक सोमवार को अजमेर से चलेगी।, जबकि ट्रेन संख्या 16281 मैसूरु-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 05 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार मैसूरु से चलेगी।
ट्रेन संख्या 16282/ 16281 अजमेर–मैसूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 16282 अजमेर–मैसूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस, 07 सितंबर 2026 अजमेर से प्रत्येक सोमवार को 18.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के चितौड़गढ़ (23.35/23.40), नीमच(00.57/00.59 मंगलवार), मंदसौर(01.44/01.46) एवं रतलाम (03.50/04.00 मंगलवार) होते हुए बुधवार 19.00 बजे मैसूरु पहुँचेगी ।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 16281 मैसूरु–अजमेर 05 सितंबर 2026 मैसूरु से प्रत्येक शनिवार को 08.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (20.10/20.20 रविवार), मंदसौर(21.25/21.27), नीमच(22.18/22.20) एवं चितौड़गढ़ (00.05/00.10 सोमवार) होते हुए मंगलवार 04.35 बजे अजमेर पहुँचेगी ।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे,
लोनंद, सातारा, कराड, सांगली, मिराज, घटप्रभा, बेलगावी, लोंडा, धारवाड़, श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुब्बल्ली, गदग, कोप्पल तुंगभद्रा डैम, कुट्टूरु, दावणगेरे, चिकजाजूर, कडूर, अरसीकेरे, हासन, होले नरसीपुर एवं कृष्णराजनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।