अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अप्रैल, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
रतलाम, 01 अप्रैल (इ खबर टुडे)। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी गई है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं ट्रेड्समेन पदों के लिए 8वीं एवं 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। क्लर्क/एसकेटी पद के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है, जबकि तकनीकी पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी पात्र हैं। इसके अलावा महिला सैन्य पुलिस के लिए भी 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
इसके साथ ही स्थायी पदों के तहत नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के पदों पर भी भर्ती की जा रही है, जिससे मेडिकल क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा। भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होकर अब 10 अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं या 7648815570 एआरओ महू, 9479900334 एआरओ ग्वालियर 9039018588 एआरओ भोपाल, 7247028996 एआरओ जबलपुर पर संपर्क कर सकते हैं। युवाओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।