{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 

जिले की आईटीआई संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, आईटीआई रतलाम में 10 जून को प्रवेश मेले का आयोजन

 
रतलाम 05 जून(इ खबर टुडे )  प्राचार्य आई टी आई ने बताया कि जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

          
जिले में  रतलाम, बाजना, सैलाना, आलोट, जावरा एवं पिपलौदा तहसीलों में संचालित शासकीय आईटीआई संस्थाओं में कुल 1384 सीटें उपलब्ध हैं। आईटीआई में कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही संस्थाओं में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।

    
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल  www.dsd.mp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी आईटीआई संस्थान में पहुंचकर भी पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आईटीआई रतलाम में 10 जून 2026 को विशेष प्रवेश मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं स्पॉट काउंसलिंग की जाएगी।